जो करना है कर ले, तेरा मरना तो तय है..’, युवक के सपने में आया सांप, बोला इस दिन करूंगा तेरा खेल खत्म
सोते समय सपने देखना आम बात है। ज्यादातर लोगों को रोजाना सपने आते हैं। कभी कुछ सपने ऐसे होते हैं कि मन प्रसन्न हो जाता है तो वहीं कुछ सपने लोगों के होश उड़ा देता है। कभी-कभी तो ये इतने डरावने होते हैं की लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ विकास दुबे नाम के युवक के साथ, जिसे लगभग डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छठी बार काट लिया। हालांकि, इलाज के बाद विकास इस बार भी ठीक हो गया। इस घटना से विकास के परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरान हैं। एक तरफ जहां परिजन बड़ी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं तो वहीं पीड़ित के एक दावे ने सभी को चौंका दिया है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है, जहां विकास दुबे नाम के युवक ने बताया कि सांप ने उसे हमेशा शनिवार और रविवार को ही डसा है। जब सांप ने तीसरी बार काटा था तो उसी रात वो सांप मेरे सपने में भी आया था और मुझसे बोला था कि मैं तुझे 9 बार काटूंगा। आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा, लेकिन नौंवी बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।