नाबालिग को शादी का झांसा दे दो बार किया प्रेग्नेंट, पीड़िता ने 'सखी' से की शिकायत तो मिला न्याय
सूरजपुरः जिले में एक युवक नें शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद भी युवक शादी करने की बात कह लगातार इसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते एक बार फिर लड़की प्रग्नेंट हो गई। तब लड़की ने शादी करने की बात कही। जिस पर युवक मुकर गया। तब लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना युवक ने सपने में भी नहीं की थी।
दरअसल, लड़की युवक की हर बार ऐसी हरकतों से परेशान आ गई। इतना ही नहीं उसको अपने आप पर शर्म आने लगी। तब उसने इसकी शिकायत सखी सेंटर में कर दी। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर सेंटर ने एक्शन लिया। जिसके बाद अब युवक सलाखों के पीछे है।
शादी का झांसा दे पूरी की हवस
दरअसल, ये पूरा मामला सूरजपुर के विश्रामपुर थाना अंतर्गत है। जहां सूरजपुर के एक 23 वर्षीय युवक को विश्रामपुर की रहने वाली एक नाबालिक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई और शादी कर साथ जीवन बिताने का वादा किया। लेकिन युवक चलाक निकला। उसने अपनी हवस मिटाने पहले तो लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ जबरन दरिंदगी करता रहा। जिसके बाद लड़की प्रग्नेंट हो गई।