1 नवंबर के स्‍थानीय अवकाश में संशोधन, अब इस दिन रहेगी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल व सरकारी दफ्तर
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसबर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि 1 नवंबर को प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी। 1 नवंबर को छुट्टी के आदेश की वजह से कई जिलों में स्थानीय अवकाशों में फेरबदल करना पड़ा है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कुछ दिन पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में बदलाव किया था, अब बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। 9 मई 2024 को जारी आदेश में 1 नवंबर को जो स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, अब उसके स्थान पर 10 दिसंबर को छुट्टी (Holiday) रहेगी। 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस पर बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश होगा। कलेक्टर ने इसे लेकर स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।