कड़ाके की ठंड से थर्राया छत्तीसगढ़.. एमपी में जमने लगी बर्फ, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। कई राज्यों में कोहरा छाने लगा है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, बिहार समेत कई और राज्यों में शीतलहर की संभावना है। मन्नार की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अब कोमोरिन क्षेत्र पर स्थित हो गया है। यह पश्चिम में कोमोरिन क्षेत्र से होते हुए मालदीव और दक्षिण लक्षद्वीप की ओर बढ़ेगा। इसके कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव दिखेगा।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात ही नहीं यहां दिन में भी शीतलहर के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने 13 और 14 दिसंबर को शीतलहर चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा कम है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
बात करें मध्यप्रदेश की तो पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। अगले 3 दिन मौसम विभाग ने अलर्टजारी करते हुए कहा है कि, 16 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में कोल्ड वेव्स देके को मिलेगा। जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवा चलेंगी। वहीं, सीहोर, रायसेन, विदिशा में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे भी रहेगा। नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।