राज्य के कई इलाकों में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी, विभाग ने बताया कब से बदल रहा है मौसम, जानें अपडेट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से बादल छंटने लगेंगे और ठंड बढ़ने लगेगी। विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में ठंड का असर कम हो गया था। राजधानी में होने लगा था गर्मी का एहसास राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण ठंड एकदम से गायब हो गई थी। घरों में एक बार फिर से पंखे चलने लगे थे। बाहर निकलने में भी गर्मी का एहसास हो रहा था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा जिसके बाद राजधानी में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। बुधवार पूरा दिन आसमान में बादल छाए थे। राजधानी रायपुर में रविवार को हुई थी बारिश रविवार को राजधानी रायपुर में बारिश हुई थी। उसके बाद से राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब था। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की रात भी राजधानी रायपुर में ठंड का असर नहीं रहेगा। कम हुआ तूफान का असर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती तूफान फेंगल अरब सागर में पश्चिम की तरफ बढ़ गया है। इसके कारण उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में साइक्लोन का असर कम हो गया है। अब आने वाले चार दिनों में राज्य के कई जिलों में कड़ाके का ठंड वापस लौट सकती है। अभी राज्य का सरगुजा इलाका सबसे ठंडा है। यहां तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले चार दिनों तक तापमान में होगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तूफान का असर कम होने के बाद ठंडक बढ़ेगी। विभाग के अनुसार, बस्तर इलाके के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आने वाले चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।