रायपुर में बीजेपी की रेकॉर्ड जीत, मीनल चौबे ने दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 हजार वोटों से हराया, एजाज ढेबर भी हारे
रायपुर: रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने रायपुर में रेकॉर्ड जीत दर्ज की है। मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 वोटों से चुनाव हराया है। वहीं, रायपुर नगर निगम के 70 में से 60 वार्डों पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस केवल 7 वार्डों पर चुनाव जीत पाई। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। 3 लाख से ज्यादा मिले वोट रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। मीनल को 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। हालांकि एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व मेयर हैं। Raipur Nikay Chunav Results Update 3:30 PM: कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- चुनाव हमारे अनुकूल नहीं आए। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हमने पूरे चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम नहीं किया। 03:05 PM: नगर निगम रायपुर पार्षद पद की स्थिति: बीजेपी 60, कांग्रेस 7 तथा निर्दलीय 3 सीट पर आगे। 3:02 PM: पूर्व मेयर एजाज ढेबर की पत्नी चुनाव जीतीं। 2: 35 PM: मेयर उण्मीदवार मीनल चौबे 1 लाख 38 हजार वोटों से आगे। 2:20 PM: वार्डों में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 2: 10 PM: रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर अपना चुनाव हार गए हैं। 1529 वोटों से भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव हार गए हैं। 1:30 PM: पूर्व मेयर एजाजा ढेबर पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वह करीब 700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 01:10 PM: मीनल चौबे की रेकॉर्ड बढ़त, 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे। 01: 01 PM: बीजेपी उम्मीदवार मीनल दुबे की लीड 86 हजार से ज्यादा। 12:55 PM: पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने कहा- सब कुछ साफ़ नजर आ रहा है। बीजेपी की जीत होती दिख रही है। लेकिन अभी आधी गिनती हुई है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पहली बार निकाय चुनाव में ट्रेंड बदला है। 12: 30 PM: मीनल दुबे को 73 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त, निर्णायक बढ़त की तरफ बीजेपी 12: 15 PM: रायपुर की इन नगर पंचायत में बीजेपी की जीत: माना, आरंग, गोबरा-नवापारा, चंद्रखुरी, कुरा, खरोरा, तिल्दा, समोदा में बीजेपी की जीत। वहीं, कांग्रेस केवल अभनपुर और मंदिर हसौद में जीत दर्ज कर पाई है। 12:01 PM: मीनल चौबे बड़ी जीत की तरफ, 61 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 11:39 AM: रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की स्थिति: भाजपा 48 सीटों पर आगे, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे। वहीं, निर्दलीय 10 सीटो पर आगे। 11:30 AM: बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने बड़ी बढ़त बना ली है। मीनल चौबे करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।