11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
प्रदेश के कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी है। दरअसल 11 फरवरी यानी मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सार्वजनिक अवकाश को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर, कॉलेज और स्कूलों में अवकाश रहेगा। ‌ जानिए वजह जारी आदेश के मुताबिक, 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसके तहत मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग एक चरण में होगी। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में पूरा होगा। वहीं मतदान वाले दिन प्रदेश (Holiday) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन डेल जाएंगे वोट नगर पालिका चुनाव के लिए 11 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। बता दें कि नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत के परिणाम 15 फरवरी को जारी होंगे, जबकि जिला पंचायत के परिणाम चुनाव के तुरंत बाद जारी होंगे। Public Holiday: सार्वजनिक छुट्टी का कैलेंडर महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।