आधी रात खाली फ्लैट में कुछ तुफानी कर थे देवर भाभी, जान पर बन आई बात, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके भी होश
मध्यप्रदेश में ग्वालियर के द लेगेसी प्लाजा मंगलवार को ब्लास्ट हो गया था। पुलिस की जांच के बाद बुधवार को इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फ्लैट में ब्लास्ट की वजह कोई और नहीं, बल्कि LPG गैस सिलेंडर था। यहां देवर और भाभी मिलकर एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक करते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ है।
मामले का खुलासा करते हुए SP ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने कहा कि खाली फ्लैट में रंजना राणा और अनिल राणा नाम के लोग एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक करते हुए रील बना रहे थे। ये दोनों आपस में देवर-भाभी है। रंजना हाथ में दस्ताने पहनकर पिन से सिलेंडर की नोज से गैस लीक कर रही थीं। अनिल मोबाइल से वीडियो बना रहा था। करीब 17 मिनट तक अलग-अलग वीडियो बनाए। इतने में पूरा फ्लैट गैस चेंबर बन गया। रोशनी कम होने की वजह से हेलोजन जलाई। उसी से ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट में दोनों 90% झुलस गए है। विस्फोट का सातवीं मंजिल तक असर था। दो दिन पहले भी ऐसा किया था। लेकिन अब रंजना जाट ओर देवर अनिल जाट के गोला का मंदिर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दें कि ग्वालियर स्थित सात मंजिला द लेगेसी प्लाजा अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी। लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि उन्हें लगा जैसे बम फटा हो या भूकंप आ गया हो। इस धमाके से पूरी बिल्डिंग हिल गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। एक दर्जन फ्लैट में दरारें आई थी, एक लिफ्ट भी गिर गई थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ग्वालियर के द लेगेसी प्लाजा में हुआ धमाका LPG गैस सिलेंडर की वजह से हुआ था। देवर-भाभी रील बनाने के लिए सिलेंडर से गैस लीक कर रहे थे, जिससे पूरा फ्लैट गैस चेंबर बन गया और हेलोजन जलाते ही ब्लास्ट हो गया।