देश के सबसे अमीर अफसरों में शामिल हैं IAS अमित कटारिया… विरासत में इनको भी मिली करोड़ों की संपत्ति, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा पेश किया। इस बार 2004 बैच के पांच आईएएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस बैच के कुछ अफसरों को विरासत में करोड़ों की संपत्ति मिली है।
इसमें आईएएस अमित कटारिया का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें विरासत में करीब 47 करोड़ की संपत्ति मिली हुई है। हालांकि इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी भी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईएसएस अफसरों ने संपत्ति खरीदने में रूचि दिखाई है।
तमिलनाडु कोयंबटूर के गांव में 3738 वर्ग फीट की आवास है। इसे 2017 में 1 करोड़ 31 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 2 करोड़ हैं। यह जमीन संयुक्त परिवार की है। इससे हर साल 8 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है। इसे परिवारिक हिस्सेदारी भी है।
प्रसन्ना आर., सचिव
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आवासीय जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 2 लाख रुपए है। यह जमीन उन्हें विरासत में मिली थी।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी के गांव में 55 लाख रुपए की आवासीय जमीन है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पिता ने इसे गिट दिया था।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी के एक गांव में 10 एकड़ जमीन है। इसकी कीमत 1 करोड़ 95 लाख 63 हजार 577 रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पिता ने इसे गिट दिया था।
कन्याकुमारी के गांव में 3 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 11 लाख 77 हजार 500 रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था।
कन्याकुमारी के गांव में पत्नी के नाम पर 1 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 17 लाख 10 हजार रुपए है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था।
कन्याकुमारी के गांव में पत्नी के नाम पर 23 लाख 24 हजार 150 रुपए की जमीन है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था।